logo

WEATHER UPDATE: आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, जानिये कहां होगी बारिश कहां होंगे वज्रपात 

11977news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड में शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहेगा। इसका असर राज्य भर में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। रांची समेत पूरे झारखंड में आज से आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। रांची और आसपास के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 

तापमान बढ़ने की संभावना 
आज तापमान में हलकी वृद्धि हो सकती है।  पलामू, कोडरमा और जमशेदपुर का तापमान 33.0 डिग्री के करीब रहेगा। धनबाद का तापमान 35.0 डिग्री तक हो सकता है।  संथाल में कई जिलों का तापमान नधने की संभावना है। वहीँ रांची में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री तक रहेगी। 

बिहार का क्या रहेगा हाल 
राजधानी दिल्ली में भी आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। यूपी-बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं। बिहार में  23 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। दरअसल झारखंड से सटे दक्षिणी बिहार में एक विशेष चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश होने के आसार हैं।