logo

Weather Report : अभी और सतायेगी गर्मी, दिन के साथ रात के भी तामपान में आया उछाल

7350news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में पिछले कुछ दिनों में मौसम काफी सुहाना हो गया था। हालांकि, गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कड़ी धूप और गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग की माने तो अब धीरे-धीरे दिन ही नहीं बल्कि रात का भी तापमान बढ़ रहा है। 

दिन और रात के तापमान में बदलाव
बता दें कि जिले में रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और इसके साथ ही गर्मी ने लोगों को अस्त व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 37 से 38 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ कर 22 से 24 पर पहुंच गया। मौसम केंद्र रांची ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भी आशंका जताई है।

जानिए राज्य के अन्य जिलों का हाल 
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 13-14 अप्रैल को मौसम मुख्यत: शुष्क और आसमान साफ ही रहेगा। इसके साथ ही 15 अप्रैल को धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा सहित पूरे उत्तर पूर्वी, मध्य व दक्षिणी राज्य में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल व बदल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।