logo

कोरोना मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया

7523news.jpg
द फॉलोअप टीम, ग्वालियर:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला कोविड मरीज के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। दुष्कर्म की कोशिश का आरोप हॉस्पिटल के वार्ड ब्वॉय पर लगा है। घटना ग्वालियर के एक होटल की है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से इस होटल को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया गया है। 

कोविड हॉस्पिटल में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
जानकारी के मुताबिक महिला को कोरोना पॉजिटिव होने पर इस कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। यहां अकेली पाकर वार्ड ब्वॉय ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि शोर मचाने पर वो भाग गया। ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वासल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

भोपाल में रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हो रही थी
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच जहां कई स्थानों से लोगों द्वारा मदद करने की तस्वीरें सामने आ रही है, वैसे वक्त में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से कोविड मरीज के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला काफी शर्मनाक है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। 

काला बाजारी करने वालों को गिरफ्तार किया गया
भोपाल के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को जानकारी दी थी कि कुछ लोग रेमडेसिवीर इंजेक्शन और दवा की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह पर इसे कोई नहीं रख सकता। कालाबाजारी करने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।