द फॉलोअप टीम, रांचीः
इस साल विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। उत्कृष्ट विधायक चुने जाने के बाद उन्होने बड़ी घोषणा की है। विधानसभा स्थापना दिवस के समारोह में उन्होने ऐलान किया है कि वे शहीद के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे। उनकी प्राइमरी से लेकर इंजीनियरिंग तक की शिक्षा मुफ्त में कराएंगे। अपने ट्रस्ट के जरिए वे उन्हें शिक्षित बनाएंगे। शिक्षा से लेकर भोजन तक की व्यवस्था वो खुद कराएंगे। चंद्रवंशी ने कहा- "यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम विधायिका की सुरक्षा कैसे करते हैं।
विधानसभा में अव्यवस्था होगी तो अपनी बात नहीं रख पाएंगे
मौके पर चंद्रवंशी ने कहा कि अगर विधानसभा में अव्यवस्था में उत्पन्न करेंगे तो अपनी बात नहीं रख पाएंगे। विधानसभा में कोई परेशानी खड़ी ना हो इसका ध्यान हम सबको रखना चाहिए ताकि हम जनता का सम्मान रख सकें। आज विधायक में जनता का सम्मान रखना चुनौती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कैसे इसकी सुरक्षा करते हैं। सहति और असहति लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। सभा बिना बाधा के कैसे चले हम सब की जवाबदेही है।

एक साधु के कहने पर आए राजनीति में
रामचंद्र चंद्रवंशी ने स्वयं कभी कहा था कि वो सरकारी नौकरी ही करते रहते। एक पंडित साधु ने उनकी लकीरें देखकर राजनीति में कामयाब होने के बारे में बताया। उसके बाद वो सियासत में कूद गए। शिक्षण संस्थान खोलने के लिए रामचंद्र इलाके में जाने जाते हैं। विश्रामपुर में उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थान खोले। उनके नाम पर यूनिवर्सिटी तक है।
हैदरनगर के चौकड़ी गांव में जन्म
रामचंद्र चंद्रवंशी का जन्म पलामू के हैदरनगर के चौकड़ी गांव में हुआ। कांग्रेस के वरिष्ट नेता जगनारायण पाठक इसी गांव के रहने वाले थे। स्कूल और कॉलेज की शिक्षा पूरी करने के बाद रामचंद्र चंद्रवंशी को सरकारी नौकरी मिल गई। 1994 में वो गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंड में नाजिर रहे, लेकिन ज्यादा दिन तक सरकारी नौकरी में मन नहीं लगा। नौकरी छोड़कर सियासत करने निकल गये। चंद्रवंशी के दो बेटे हैं, ईश्वर सागर चंद्रवंशी और संजय चंद्रवंशी।