logo

कांग्रेस सदस्यता अभियान : आरपीएन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश 

आरपीएन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी राज्य में सदस्यता अभियान चला रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में आज इसकी समीक्षा ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में हुई। बैठक में  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहज़ादा अनवर, प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा भी शामिल हुए। आर पी एन सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लानी है। जिन्होंने सदस्यता फॉर्म ले लिए हैं। उन्हें वो पूरी विवरणी के साथ जमा भी करवाते जाएं। आर पी एन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी को इसकी साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया। 

 


 

विधायको को भी मिलेगी जिम्मेदारी 
राजेश ठाकुर ने कहा कि  1 नवम्बर 2021 से आरंभ हुए विशेष सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला प्रभारियों को जिम्मेवारी मिली है। इसलिए जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय बना कर काम को गति देने का प्रयास करें तथा जो लोग अब तक जितनी सदस्यता रसीदें प्राप्त कर चुके है उसमें से अबतक बन चुके सदस्यों की पूरी विवरणी के साथ जमा भी करते चले जाएं।  ताकि अभियान के समापन के समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो । भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बहुत जल्द डिजिटल माध्यम से भी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विधायको को भी जिम्मेदारी दी जाएगी ।


 

20 सूत्री कमिटियों का गठन ऐतिहासिक
बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर ने कहा कि सभी जिला सदस्यता प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। सभी जिलाध्यक्षों ने राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में 20 सूत्री कमिटियों का गठन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लंबे इंतेज़ार के बाद कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है साथ ही साथ सभी ने इसके लिए आलाकमान एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह जी एवं नेता विधायकदल के प्रति भी आभार व्यक्त किया। वर्चुअल बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने की।