द फॉलोअप टीम, मुम्बई:
भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई। इस आपदा की घड़ी में कई सेलिब्रिटीज एक-दूसरे की मदद के लिए सामने आए। उनमें से एक पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी है। जिन्होंने अपने स्तर पर आम जनता को खूब सहयोग किया। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और मरीजों के लिए भोजन का इंतजाम भी किया और लोगों से अब तक अपील कर रहे है कि जिनको भी किसी चीज की जरूरत पड़ रही है वह उनके फाउंडेशन से संपर्क कर सकता है।
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट की थी फोटो
वीरेंद्र सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है। एक महिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए रसोईघर में खड़ी है। वह ऑक्सीजन लगाकर रोटियां बना रही हैं इस तस्वीर को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा- 'मां मां होती है. इसे देखकर आंसू आ गए.'। इस तस्वीर के साझा करने पर सहवाग के फैंस ने आपत्ति जताई है। इस तस्वीर को लेकर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। फैंस ने लिखा कि मां को महान बनाकर बीमारी में उनसे काम करवाना और ग्लोरिफाई करना सही नहीं है।
सहवाग ने भी दिया मदद का भरोसा
इस महिला के परिवार और बच्चों को शर्म आनी चाहिए कि इस हालात में भी वह काम कर रही हैं। हालांकि सहवाग इस इस परिवार की मदद के लिए भी आगे आए हैं। उन्होंने इस महिला और उनके परिवार की मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'अगर कोई इस महिला या परिवार को जानता है तो उनकी मदद करे, हम उनके और उनके परिवार के लिए ठीक होने तक भोजन का ध्यान रखना चाहते हैं'। सहवाग की इस दरियादिली की तारीफ हो रही है।