logo

उर्दू को सेकेंड लैंग्वैड बताने पर बोले विरंची नारायण, "नियोजन नीति हेडलेस, सरकार ब्रेनलेस"

उर्दू को सेकेंड लैंग्वैड बताने पर बोले विरंची नारायण, "नियोजन नीति हेडलेस, सरकार ब्रेनलेस"

द फॉलोअप टीम, रांची: 

प्रदेश भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने हेमंत सरकार पर बेसिर-पैर की नियोजन नीति लागू करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए भाजपा के कार्यक्रम के तहत एक 20 सितंबर को विरंची नारायण लोहरदगा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति हेडलेस है, यह सरकार ही हेडलेस- ब्रेनलेस है।

 

स्वीकार नहीं है नियोजन नीति
विरंची नारायण कहा कि यह नियोजन नीति किसी को स्वीकार नहीं हो सकता। उर्दू को सरकार ने सेकंड लैंग्वेज में डाल दिया है। उर्दू से हमारा कोई विरोध नहीं है। हमारे बच्चे तो फ्रेंच, जर्मन इटालियन पढ़ रहे हैं आज। आप उर्दू पढ़ाना चाहते हैं तो पढ़ाइए हमें कोई आपत्ति नहीं है। उर्दू कौन पढ़ता है। इस्लाम धर्मावलंबी बच्चे हैं वो पढ़ते हैं। पढ़ाता कौन है। जो मौलाना है वो पढ़ाते हैं। जेपीएससी की परीक्षा कल हुई। इस परीक्षा में जो लोग उर्दू लिए होंगे, उनको 10 नंबर भी आएगा, फेल किए होंगे, तो मौलाना उनको 100 नंबर देंगे, 99 देंगे। वो मेरिट लिस्ट में आ जाएंगे। विराट हिंदू समाज के जो बच्चे हैं वह पिछड़ जाएंगे कहीं नजर नहीं आएंगे। अब आप बताएं कि यह सरकार धर्म की राजनीति कर रही है या हम कर रहे हैं।

तुष्टिकरण कर रही हेमंत सरकार
बीजेपी नेता विरंची नारायण ने कहा कि नमाज के लिए पूरे देश में कहीं कमरा का आवंटन नहीं हुआ। पूरे देश में झारखंड ऐसा उदाहरण है जहां सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने नमाज के लिए कमरा आवंटित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक अपराध किया है। यह अक्षम्य अपराध है। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा के बाहर जो प्रदर्शन में राज्य भर के कार्यकर्ता गए, तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के पैर-हाथ टूटे। हम लोग तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक सरकार की दोगली नीति नमाज नीति को खत्म नहीं करा देंगे।