logo

केबीसी में दिखेंगे रांची के विनोद कुमार, 4 जनवरी को होगा प्रसारण

3751news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची
केबीसी (काईन बनेगा करोड़पति) 12 में रांची का दबदबा रहने वाला है क्यूंकि पिछले दिनों रांची की रहने वाली नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपये जीतकर रांची का मान बढ़ाया था अब रांची के ही रहने वाले विनोद केबीसी में दिखने वाले हैं. रांची के कडरू के रहने वाले विनोद कुमार रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर हैं. 

4 जनवरी को होगा प्रसारण 
विनोद सोनी चैनल में प्रसारित होने वाले रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई देंगे। कार्यक्रम के प्रोमो में वह अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 12 लाख 50 हज़ार रूपए के सवाल के लिए खेलते नज़र आ रहे है। 

महानायक से मिलने की हमेशा से थी इक्छा 
विनोद कुमार रांची में डिफेन्स एकेडमी नाम का संस्थान चलाते हैं, जिसमें वे सेना में करियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गाइड करते हैं। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से केबीसी में जाना चाहते थे। उनका सपना था कि वे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिल सके। उन्होंने कहा कि ये उनकी पूरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बन गया है साथ ही उन्होंने बताया की अमिताभ बच्चन के अंदर कई ऐसी चीजें हैं, जो उन्हें असाधारण और सबसे अलग बनाती हैं। वे कितने अनूठे हैं, यह उनसे मिलने के बाद पता चलता है। 

केबीसी ने रखा पूरा ख्याल 
विनोद ने बताया कि  केबीसी की पूरी टीम ने अपने प्रतिभागियों का ख्याल रखा। शूट के दौरान और उसके बाद भी जब तक उन्होंने रांची के लिए वापस फ्लाइट नहीं पकड़ी, तब तक उनका पूरा ध्यान रखा गया। टीम ने रांची आकर उनके घर और संस्थान की भी शूटिंग की थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन पर्दे पर जितने विनम्र दिखते हैं, कैमरा ऑफ होने के बाद भी वह उतने ही डाउन टू अर्थ रहते हैं। ऑफ कैमरा उन्होंने बातचीत के दौरान जिंदगी के किस्से और अनुभव शेयर किये।