logo

देशी कट्टा लिए गांव में घूम रहे थे 3 संदिग्ध बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

देशी कट्टा लिए गांव में घूम रहे थे 3 संदिग्ध बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह: 
जिले के सरिया थाना क्षेत्र (Sariya Police Station Area) के कसियाडीह के ग्रामीणों ने  सतर्कता दिखाते हुए देसी कट्टा के साथ दो बदमाशों को पकड़कर सरिया पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया है। बैग से देसी कट्टा, एक आधार कार्ड बरामद किया है। आधार कार्ड अजय कुमार महतो के नाम का है, जो हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत चुकचुको गांव का है। 

क्या था पूरा मामला 
मामले के संबंध में बताया बताया जाता है कि तीन दिनों से तीन युवक अपने साथ बैग लेकर कसियाडीह इलाके में घूम रहे थे। ग्रामीणों को अजनबी चेहरे पर कुछ संदेह हुआ। जब पूछताछ किया जाने लगा तब एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि किस इरादे से तीनों युवक हथियार के साथ गांव में घूम रहे थे।