logo

घर में घुसकर ग्राम प्रधान को तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

घर में घुसकर ग्राम प्रधान को तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
द फॉलोअप टीम, रांची 
सायको थाना क्षेत्र ओतोंग ओडा गांव के ग्राम प्रधान पौलुस मुंडा की घर में घुसकर तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बदमाशों ने ग्राम प्रधान की हत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

घर में घुस कर गोली मारी
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पौलुस मुंडा अपने घर में सोया था। देर रात तीन लोग उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही तीनों बदमाश घर में घुसे और सो रहे पौलुस मुंडा पर फायरिंग कर दी। पौलुस को दो गोली लगी और उसकी वहीं पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
परिजनों ने रविवार की सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को हत्या की जानकारी दी गई। इधर, एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।