logo

करीब दो लाख मूल्य की सखुआ लकड़ी लदा वाहन किया जब्त

5178news.jpg
द फॉलोअप टीम, सिमडेगाः 
पेड़ों की अवैध कटाई झारखंड में लगातार जारी है। सिमडेगा के बानो में लकड़ी से लदा वाहन जब्तज किया गया है। वाहन में सखुआ का 30 बोटा लदा हुआ था। रेंजर सुशील पांडे ने बताया कि तस्करों की ओर से पेड़ों को काटा गया है। छापेमारी के दौरान टीम को देख कर तस्कर भाग खड़े हुए। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 2 लाख आंकी गई है।
रात में की गई छापेमारी
बानो वन क्षेत्र के जितुटोली बीजा मर्चा जंगल में छापामारी की गई। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।