logo

बाजार जाने के दौरान सब्जी विक्रेता को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

बाजार जाने के दौरान सब्जी विक्रेता को ट्रक ने मारी टक्कर,  मौके पर हुई मौत
द फॉलोअप टीम, रांची:
रातू थाना क्षेत्र के टेढ़ा पुल के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में सब्जीप विक्रेता की मौत हो गई। वो सब्जीथ लेकर बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से धक्काथ मार दिया और कुचलते हुए भाग गया। हादसे में मौके पर ही सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की बाइक ट्रक में फंस गई। 
ट्रक चालक बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जेा में लेकर पोस्टएमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं करीब 20 किलोमीटर दूर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को भी पदक लिया गया। 

मटर लोडकर जा रहा था बाजार 
मृतक की पहचान चारो उरांव के रूप में की गई है। वो चान्हो थानाक्षेत्र के हुटार गांव का निवासी था। रविवार सुबह चारों बाइक पर मटर लोडकर मांडर बाजार जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक टेढ़ा पुल के पास पहुंची थी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी।