logo

जब खुले में शराब बिक रहा है तो सैनेटरी पैड काले पॉलीथिन या अखबार में क्यों खरीदें

जब खुले में शराब बिक रहा है तो सैनेटरी पैड काले पॉलीथिन या अखबार में क्यों खरीदें
द फॉलोअप टीम, रांची:
वन्या वत्सल अच्छी नौकरी छोड़कर ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड का स्टार्टअप चला रही हैं। उनका कहना है जब शराब खुले में बिक सकती है, तो सेनेटरी पैड काले पॉलिथीन या अखबार में रैप कर क्यों खरीदी जाए। लोगों की इसी सोच को बदलने के लिए उन्होंने एक अभियान शुरू किया है। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनका ये अभियान कहां तक जाएगा। लोग उनके बारे में क्या कहेंगे। उन्हें इतना पता था कि वो जो कर रही हैं वो सामाजिक बदलाव के लिए जरूरी है। 

लख़नऊ IIM से किया MBA
वन्या वत्सल ने बताया कि उनके द्वारा बनाये गये पैड में केमिकल या प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हुआ है। पैड पूरी तरह ईको फ्रेंडली और बायोडिग्रेडेबल है। इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं है। वन्या ने IIM लखनऊ से MBA किया है जिसके बाद उनका प्लेसमेंट हो गया था। उन्हें  25 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिल रहा था लेकिन, वह कुछ अलग करना चाहती थीं। 

पैड के कवर को बना रहीं आकर्षक 
वन्या कहती हैं कि हम पैड को कहीं न कहीं छुपाकर रखते है।  हमने तय किया कि क्यों न इसकी पैकेजिंग ऐसी हो कि जिसे हम टेबल पर रख सकें, जिसका लुक भी अच्छा हो, इसके लिए हमने पैड के कवर को क्रिएटिव बनाने पर जोर दिया।  पैकेट को कवर करने के लिए प्लास्टिक की जगह कागज के लिफाफे और आकर्षक पेपर बोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे लगता था कि माहवारी आज भी एक ऐसा टॉपिक है जिस पर लोग खुलकर बात नहीं करते। इसको लेकर पुरुष सामाज को भी सोच बदलनी होगी तो ही पूरे सामाज में एक अच्छा मैसेज जा सकेगा।