द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन के सामने एक दिवसीय त्राहिमाम धरना का आयेजन किया गया। यह धरना पिछड़ों को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, छोटे दुकानदारों-व्यवसायियों को 10 लाख रुपये तक का ऋण माफ करने और वैश्य समाज के व्यापारियों को षड़यंत्र के तहत निशाना बनाने के खिलाफ था। मोर्ची की ओर से अपनी मागों के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कोविड के गाइडलाइन को रखा गया खयाल
एक दिवसीय त्राहिमाम धरना कोविड-19 के मद्देनजर जारी गाइडलाइन को खयाल रखते हुए किया गया। आयोजनकर्ताओं ने दावा किया है कि लोग सामाजिक दूरी बना कर बैठे थे। वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य समाज के लोग भी अलग राज्य की लड़ाई में शामिल थे। कईयों ने कुर्बानी दी और कई जेल भी गए हैं, लेकिन आज वैश्य समाज को अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का 27% आरक्षण संवैधानिक अधिकार है, जो जल्द से जल्द मिलना चाहिए।