logo

झारखंड में वैक्सीन का स्टॉक खत्म! वैक्सीनेशन सेंटर्स से खाली लौटे लोग, हुई परेशानी

झारखंड में वैक्सीन का स्टॉक खत्म! वैक्सीनेशन सेंटर्स से खाली लौटे लोग, हुई परेशानी
द फॉलोअप टीम, रांची:

एक तरफ लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को कई केन्द्रो में टीका ख़त्म हो गया। टीका खत्म होने की वजह से अधिकतर टीकाकरण केंद्रों से लोगों को लौटना पड़ा। पहले से लोगों को टीका खत्म होने की जानकारी नहीं थी इसलिए टीकाकरण केंद्र में पहुंचे लोगों ने काफी नाराजगी भी जाहिर की। जो लोग दूर से आये थे उनको सबसे ज्यादा परेशानी हुई। टीका लेने आए बुजुर्गों और महिलाओं को भी काफी दिक्कत हुई। टीका आने के बाद लोगों को अब 2 जुलाई के बाद ही सुचारु रुप से टीका मिल पाएगा। 

पांच केंद्रों में ही हुआ वैक्सीनेशन 
सिविल सर्जन कार्यालय के पास स्थित एनसीएलपी विशेष विद्यालय के अलावा कई टीकाकरण केंद्रों पर भी लोगों को टीका नहीं लगा।  बता दें कि राजधानी में टीका के लिए 28 केंद्र हैं लेकिन मंगलवार को सिर्फ पांच केंद्रों पर ही लोगों को टीका मिला। वहीं तीन जगहों पर मोबाइल वैन के जरिए लोगों को टीका लगाया गया। कई जगहों में अफवाह उड़ती रही कि टीका आने वाला है। लोग देर तक वैक्सीन का इंतजार करते रहे। हालांकि उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बचा हुआ टीका था उसी से कुछ केंद्रों पर काम चलाया गया। 

इन वैक्सीनेशन सेंटर्स में मिला टीका
प्रोजेक्ट भवन, विधानसभा, नेपाल हाउस, हाई कोर्ट व वेंडर मार्केट में मंगलवार को लोगों को टीका लगाया गया जबकि जैन भवन व अन्य दो जगह पर मोबाइल बैंक के जरिए लोगों को टीका। सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल को रात में ही वैक्सीन उपलब्ध हो पाती है इस कारण हम समय रहते लोगों को जानकारी नहीं दे सके। सोमवार को डिस्ट्रीब्यूशन के लिए टीका उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस कारण परेशानी बढ़ गई।  2 जुलाई तक झारखंड को 6 लाख टीके की डोज मिलने वाली है उम्मीद है इसके बाद सुचारू रूप से टीकाकरण होगा।