द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में कोरोना टीका के डोज का स्टॉक मंगलवार तक का ही बचा है। अगर केंद्र ने टीका नहीं भेजा तो बुधवार से राज्य में टीकाकरण बंद हो सकता है। केंद्र सरकार के शेड्यूल के अनुसार, अब दो जुलाई को ही कोविशील्ड का छह लाख डोज मिलेगा। राज्य में हर दिन एक लाख से ज्यादा लोगों वैक्सीनेशन हो रहा है। इसलिए डोज खत्म होने की कगार पर है। टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
आज के लिए एक लाख के लगभग डोज बचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर टीके की कमी होने की बात से अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में कहा है यदि जल्द ही अतिरिक्त डोज नहीं भेजे गये, तो दो जुलाई तक टीकाकरण ठप हो सकता है। अरुण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार से जून महीने के बचे दिनों के लिए 10 लाख डोज और जुलाई माह के लिए एक करोड़ डोज की मांग की है।
राज्य में तीन लाख टीकाकरण की क्षमता
राज्य में एक दिन तीन लाख से अधिक लोगों की टीकाकरण की क्षमता है पर टीका कम रहने की वजह से पूरी क्षमता से टीकाकरण नहीं हो रहा है। अब स्टॉक की चिंता किये बगैर सरकार अब अपनी क्षमता के हिसाब से टीकाकरण करेगी। भले ही टीका का स्टॉक खत्म हो जाए। स्वास्थ्य विभाग के आइईसी के नोडल पदाधिकारी सिद्धर्थ त्रिपाठी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का पूरा फोकस अब राज्य के सभी जिले में सिविल सर्जन को निर्देश दिया है।