द फॉलोअप टीम, रांची:
पिछले 24 घंटे में झारखंड में 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। रांची से 10 मरीज मिले जो सबसे अधिक हैं। वहीं बाकी जिलों में मरीजों की संख्या रांची से कम रही। बोकारो में 2, देवघर में 1, धनबाद में 4, पूर्वी सिंहभूम में 5, गढ़वा में 1, हजारीबाग में 3, कोडरमा में 1, लातेहार में 1, पाकुड़ में 1, पलामू में 1, साहिबगंज में 2 कोरोना मरीज पाए गए। वहीं 42 लोगों ने कोरोना को हराया। राज्य में अब 327 एक्टिव केस हैं। यानी अब तक राज्य में 3,46,649 मरीजों की पहचान हो चुकी है।
सिर्फ दो प्रखंड में वैक्सीनेशन
वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को राजधानी को 27 हजार डोज उपलब्ध कराया गया था जो अगले ही दिन लगभग खत्म हो गया। रविवार को सिर्फ एजी ऑफिस कर्मियों को वैक्सीन लगी। इसके अलावा मोबाइल वैन से वैक्सीनेशन हुआ यानी कुल 1106 लोगों को टीका लगा। इसमें 643 को पहला और 463 को दूसरा डोज लगा। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. शशिभूषण ने बताया कि सोमवार को सिर्फ दो प्रखंड में वैक्सिनेशन जारी रहेगा।
21 जुलाई को मिलेगी डोज
सोमवार को शहरी क्षेत्र में एक भी केंद्र नहीं बनाए गए हैं। सिर्फ तमाड़ और चान्हो प्रखंड में कुछ डोज बचे हैं। जो सोमवार को लोगों को दिए जायेंगे। डॉ. शशिभूषण ने कहा कि यदि दूसरे जिलों से डोज नहीं मिले तो अगले तीन दिनों तक वैक्सीनेशन प्रभावित रहेगा। केंद्र से वैक्सीन 21 जुलाई को आने वाली है। इसमें कोविशील्ड के 2,13,340 डोज और कोवैक्सीन के 31,130 डोज शामिल रहेंगे।