द फॉलोअप टीम, बोकारो :
राज्य में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट मोड में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने कहा कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए अब लोगों को पूरी तरह से मास्क पहनना जरूरी है। भीड़ भाड़ वालों इलाकों में दूरी बनाकर रहना और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लेना जरूरी है।
टीका लगवाना है बेहद ज़रूरी
टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डॉ. एनपी सिंह, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रेणू भारतीय भी मौजूद रहीं. सीएस डॉ. पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि कोरोना का कहर फिर से शुरू हो चुका है. ऐसे में उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 45 से 60 साल के ऐसे लोग जो बीमारियों से ग्रसित हैं. उन्हें टीका लेना जरूरी है।
होगी पूरी व्यवस्था
मामले के संबंध में डॉ. पाठक ने बताया कि जिले में टीकाकरण की जो रफ्तार है वह काफी धीमी है इसीलिए सरकार ने अब सभी पंचायतों में टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसी आलोक में रविवार से बोकारो जिले के सभी पंचायतों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोग जो मुख्यालय या प्रखंड मुख्यालय में आ कर टीका नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें अब पंचायत में पूरी तरह से व्यवस्था दी जा रही है ताकि वह लोग पूरी तरह से टीका लगाकर अपने आप को सुरक्षित कर लें।