द फॉलोअप टीम गिरिडीह :
झारखंड में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है। ऐसे में जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में 18 से 44 वर्ष तक के बैंक कर्मियों के लिए दो दिवसीय कोविड 19 टीकाकरण शिविर (Covid 19 Vaccination Camp) का आयोजन किया गया। टीकाकरण शिविर का आयोजन उपायुक्त राहुल कुमार (DC Rahul Kumar) सिन्हा ने किया। दो दिवसीय इस शिविर में कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) का आयोजन हुआ जिसमें 18 से 44 वर्ष के बैंक कर्मी शामिल हुए।
बैंक कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
बता दें कि इस शिविर के आयोजन में अग्रणी ज़िला प्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, बेंजामिन मुर्मू, अभिषेक सिन्हा, उदय सिंह, राकेश पांडेय, अमित कच्छप, अनुराधा वर्मा और बैंक ऑफ इंडिया एलडीएम ऑफिस गिरडीह के साथ साथ राजेश कुमार, रिंकी देवी सहिया साथी और सरिता कुमारी एएनएम की सक्रिय भूमिका रही।