logo

रांची के 72 केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण, रिम्स में मिले 3 कोरोना मरीज 

रांची के 72 केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण, रिम्स में मिले 3 कोरोना मरीज 

द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची में आज 72 केंद्रों पर टीकाकरण जारी हैं। शहरी क्षेत्र में 39 और ग्रामीण क्षेत्र में 33 टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को  कोवीशील्ड के 22280 डोज मिले हैं। किसी भी केंद्र में कोवैक्सीन नहीं दिया जा रहा है। मोबाइल वैक्सीनेशन के जरिये केवल 60 कोवैक्सीन के डोज दिए जायेंगे।  आज 11000 डोज ग्रामीण और 11050 डोज शहरी केंद्रों पर लगाए जायेंगे।  

RIMS में मिले 3 कोरोना मरीज
दूसरी लहर खत्म होने के साथ ही कोरोना के मरीज रिम्स में शून्य हो गए थे लेकिन फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती होने लगी है। शुक्रवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 57 है। RIMS में कोरोना मरीजों की संख्या ज़ीरो हो गई थी। फिर से तीन मरीज भर्ती हो गए हैं।  डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य की देख रेख में सबका इलाज चल रहा है।

यहां हो रहा वैक्सीनेशन
SDA मिशन स्कूल, बरियातू, ATI कैंपस, मोराबादी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राज्य योग केंद्र, जेल रोड, फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, बंदोबस्त कार्यालय, कचहरी रोड, मोबइल वैन (वर्क प्लेस), वेंडर मार्केट, सदर हॉस्पिटल, मिडिल स्कूल, BMP-1 डोरंडा, पुलिस लाइन, IMA, रांची, सेंट्रल स्कूल, सेक्टर-2 धुर्वा, गुरुणानक स्कूल, UPHC-चुटिया, हटिया स्कूल, अशोक नगर, रेड क्रॉस हॉस्पिटल, विमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक, रामलखन यादव कॉलेज, कोकर, ITI एग्जामिनेशन बिल्डिंग, सेंट लुइस प्राइमरी स्कूल, हिनू यूनाइटेड मिडिल स्कूल, रोटरी क्लब, क्लब रोड, राजकृत हंसराज हाई स्कूल, टाटीसिल्वे, मारवाड़ी भवन, हरमू, रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, मेकॉन, होटवार जेल, AG ऑफिस, डोरंडा, जैप-1, HEC वेलनेस सेंटर, सीसीएल, रिम्स, मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम।