द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विधवाओं और निराश्रितों को प्रतिमाह 1000 रुपये मिलेंगे। प्रदेश के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस बात की जानकारी दी। योजना का उद्देश्य प्रदेश के वंचित नागरिकों की सहायता करना है।
लाभुकों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये मिलेंगे
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विधवाओं और निराश्रितों को प्रतिमाह 1 हजार रुपया देगी। प्रदेश सरकार इन लोगों के लिए नई पेंशन योजना ला रही है। लोगों को प्रतिमाह 1 हजार रुपया दिया जायेगा ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर बेहतर जिंददगी जी सकें। फिलहाल इका आकलन नहीं किया गया है कि पेंशन योजना से सरकारी खजाने पर कितना भार बढ़ेगा। तय है कि वंचितों को राहत मिलेगी।

आर्थिक रूप से सशक्त करना है मुख्य उद्देश्य
गौरतलब है राज्य में वंचित नागरिकों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं के लिए पहले से ही कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। वंचित लोगों को जेब में सीदे पैसा देना का उद्देश्य उनको न्यूनतम आर्थिस स्तर पर सशक्त बनाना है। कई बार देखा गया है कि ऐसे लोगों को परिवार की तरफ से भी वंचना झेलनी पड़ती है।
वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने दी जानकारी
गौरतलब है कि राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार देश की पहली राज्य सरकार है जो इस तरह की पेंशन योजना शुरू कर रही है। दिव्यांग, वृद्ध महिला-पुरुष, विधवा और विभिन्न जाति-धर्म के लोगों की आर्थिक सहायता की जायेगी। इन लोगों को सीधे खाते में 1 हजार रुपये का भुगतान प्रतिमाह किया जायेगा। उनको पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।