द फॉलोअप टीम, पटना
जदयू विधायक के करीबी दो व्यक्तियों की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों का नाम गुड्डू राय और राजू राय है। इसी मामले से जुड़ा एक और नाम राजद नेता जेपी यादव का है, जो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस जब जेपी के घर गई तो वह घर से भाग गया था। एफआईआर में कुल 6 लोगों का नाम है।
बाजार में हुई थी गोलीबारी
दोनों व्यक्तियों की हत्या बाजार में की गई थी। गोलीबारी के बाद जब आरोपी भाग रहे थे, तो भीड़ ने दो लोगों पकड़ लिया। बाकी भागने में कामयाब हो गए थे। उनमें से दो और लोग रविवार को गिरफ्तार हुए। मृत व्यक्तियों में से एक ठेकेदार था और दूसरा बीडीसी का सदस्य था। रविवार को पुलिस ने दोनों को नके गांव जा कर गिरफ्तार किया। दो और लोगों की तलाश जारी है