logo

नालंदा हिंसा की लपटें ठंडी भी नहीं हुई सीवान कांप उठा, अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत

11561news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:
भले कोई  इसे जंगलराज न कहे। लेकिन बिहार के जिलों से राजधानी पहुंच रहीं अगर खबरों का आकलन करें तो पुलिस का खौफ अपराधियों को नहीं रहा, वे रोज ही लूट-मार, हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अभी नालंदा में हुई हिंसा की लपटें पूरी तरह ठंडी भी नहीं हुई हैं कि सीवान कांप उठा है। गुरुवार की दोपहर करीब पौने 3 बजे महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचे। दो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली लगते ही अरमान मंसूरी नामक युवक ने दम तोड़ा। इसके बाद सुदामा यादव नामक युवक को गोली मारी गई, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। एसबीआई के पास रघुनाथपुर के अशोक पटेल को गोली मारी गई। जब अपराधी भागने लगे तो रास्ते में साइड नहीं मिलने पर कार चला रहे दरौंदा के रगड़गंज निवासी मनीष कुमार को भी गोली मार दी।

नालंदा में भूमि विवाद में छह की हत्या
घायल अशोक और मनीष को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख वहां से सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। बता दें कल नालंदा के राजगीर में जमीन विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि तीन लोग घायल हैं। घटना छबीलापुर थानाक्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। खबर है कि दो पटीदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सभी आरोपी फरार हैं।