logo

झमाझम बारिश में नहा रहे थे तभी कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली और लील गयी दो बच्चों की जान 

13323news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोडरमा:

सतगावां थाना क्षेत्र के गाजेडीह में वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गयी। वहीं एक बच्चा जख्मी हो गया। हादसा मंगलवार की शाम का है। यह हादसा तब हुआ जब बारिश के दौरान बच्चे घर की छत पर नहा रहे थे। मृतकों में डॉली कुमारी (14) और अजीत कुमार (14) शामिल हैं। जबकि सत्यजीत कुमार (8) गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक आपस में चचेरे भाई बहन थे। 

 

 

ट्यूशन पढ़कर घर आए थे

मृतक बच्चों के दादा ने बताया कि तीनों बच्चे ट्यूशन पढ़कर घर आए थे। तभी बारिश होने लगी तो तीनों बच्चे छत पर चले गए और बारिश में नहाने लगे। इसी बीच वज्रपात हुआ। आवाज सुनकर सभी लोग छत की तरफ दौड़े, तो देखा बच्चे मूर्क्षित पड़े हैं। तुरंत उनको उठाकर अस्पताल ले जाय गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। सत्यजीत कुमार को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया। उसकी स्थिति गंभीर है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह कहने की बात नहीं है कि एक परिवार का जब दो बच्चा अचानक चला जाये और एक बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा हो तो उस परिवार की क्या स्थिति होगी।