logo

...तो इस वजह से ASI ने तृषा की जान ले ली, वजह चौंकाने वाली है

...तो इस वजह से ASI ने तृषा की जान ले ली, वजह चौंकाने वाली है

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः
बिष्टुपुर की तृषा पटेल की मौ'त की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। तृषा का ह'त्यारा और कोई नही बल्कि  एएसआई धर्मेंद्र ही निकला। तृषा की ह'त्या ब्लैकमेल करने कारण की गई। ह'त्या कर उसके श'व को बोरे में बंद कर फेंक दिया था। एएसआई धर्मेंद्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। 

सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट बताया कि धर्मेंद्र ने पूछताछ में कहा कि तृषा उसे रुपयों के लिए ब्लैकमेल करती थी। इससे वह परेशान रहने लगा था। तृषा की ब्लैकमेंलिंग से परेशान होकर उसने ह'त्या का प्लान बनाया। घटना के दिन वह तृषा को अपने टेल्को स्थित क्वार्टर लेकर गया था। 

40 हजार दे चुका था 
एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों का विवाद हुआ तो उसने गुस्से में उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद गला दबा'कर उसकी ह'त्या कर दी। फिर शव को बोरे में बंद कर सीटू तालाब में फेंक दिया। तृषा के सामान स्वर्णरेखा नदी और मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि अब तक वह तृषा को 40 हजार दे चुका था। घटना से पहले ही धर्मेंद्र ने छुट्टी की अर्जी दे दी थी।

17 को मिला था शव 
गौरतलब है कि 12 नवंबर की रात से ही तृषा घर से लापता थी। तृषा पटेल का श'व टेल्को तार कंपनी तालाब में 17 नवंबर को एक बोरे में बंद मिला था। मामले की शुरूआती जांच में ही तृषा के प्रेमी जिमी और धर्मेंद्र का नाम भी सामने आया था।