द फॉलोअप टीम, रांची:
किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए गुरुवार को प्रदेश तृणमूल कांग्रेस ने मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका में धरना किया। जिसमेंं केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 कृषि बिलों के खिलाफ मुद्दे को रखा गया। इस धरने में तृणमूल कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में: राजेश पाठक
तृणमूल कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। तीनो कृषि क़ानून वापस होनी चाहिए यही हमारी मांगे हैंं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो किसान आनदोलन कर रहे हैंंं। केंद्र सरकार उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार को अविलंब रोके।