logo

रांची: कोरोना से जान गंवाने वाले सचिवालय कर्मचारियों और पदाधिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि

9048news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

विधानसभा सचिवालय के चार अधिकारियों व कर्मियों का निधन बीते 1 माह में हो गया है। दिवंगत अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। सचिवालय कर्मियों ने अपने दिवंगत साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

निजी सहायक दीपक कुमार का कोरोना से निधन
दिवंगत दीपक कुमार शुक्ला विधानसभा सचिवालय में निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे। उनका निधन 21 अप्रैल को रामप्यारी अस्पताल में हो गया था। दीपक कुमार शुक्ला कोरोना संक्रमित थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिवंगत मनोहर लकड़ा झारखंड विधानसभा सचिवालय में अवर सचिव के रूप में कार्यरत थे। 26 जुलाई को रिम्स रांची में उनका निधन हो गया। 

स्वर्गीय राजेश कुमार पांडेय भी कोरोना संक्रमित थे
स्वर्गीय राजेश कुमार पांडेय सचिवालय में प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। राजेश कुमार पांडेय कोरोना संक्रमित थे। रांची के राज अस्पातल में कोरोना से जंग लड़ते हुए 30 अप्रैल को इनका निधन हो गया। मनोज कुमार मार्शल के पद पर कार्यरत थे। पेट की गंभीर बीमारी की वजह से 14 मई को पटना के अस्पताल में इनका निधन हो गया। ये सभी लोग अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। 

विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि और शोक सभा में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीनंद्र नाथ महतो, सभा सचिव महेंद्र प्रसाद, अपर सचिव विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिक मधुकर भारद्वाज, विशेष कार्य पदाधिकारी अतुल कुमार, उप सचिव सरोज कुमार, अवर सचिव राव दीपेंद्र सहित कई पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। विधानसभा सचिवालय के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।