द फॉलोअप टीम, रांची:
ओरमांझी प्रखंड के अन्तर्गत चपावार गाढ़ा पार में आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। उनके 77वें जन्म दिवस के अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं आदिवासी संस्कृति से जुड़ा गीत भी गाया।

सबने वृक्ष लगाए
इस कार्यक्रम में सबने एक एक पौधा लगाया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे तुलसी खरवार ,प्रेमनाथ मुंडा, रमेश उरांव, सुरेश साहू , सफीउल्लाह अंसारी, हरिमोहन महतो ,किशोर नायक, मुखिया सीता देवी, विजय उरांव, जगमोहन मुंडा और ग्राम प्रधान लखन लाल मुंडा।