logo

नागाबाबा वेजीटेबल मार्केट में लॉटरी के माध्यम से योग्य लाभुकों काे मिलेगी दुकान

16812news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि योग्य लाभुक को ही सर्वे सूची के आधार पर लाॅटरी के माध्यम से नागाबाबा वेजीटेबल मार्केट में जगह आवंटन किया जाएगा। वह आज रांची नगर निगम सभागार में हुई टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने नवनिर्मित नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में 2016 सर्वे सूची में शामिल सब्जी विक्रेताओं का सत्यापन कर जल्द से जल्द फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को स्थल आवंटन करने की बात कही।

उपमहापौर रांची ने पारदर्शी तरीके से दुकान आवंटन के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सर्जना चौक से लेकर कचहरी चौक No vending  zone है पर आज भी वहां दुकानें सजी हुई मिलती हैं। इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे No Vending zone को अतिक्रमण मुक्त रखने में रांची नगर निगम का सहयोग जिला प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।

बैठक में टाउन वेंडिंग कमिटी में कुंवर सिंह पाहन उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, रंजनीश कुमार उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त रांची नगर निगम, जिला प्रशासन से आए हुए पदाधिकारियों के साथ साथ नागेन्द्र पांडेय सदस्य टाऊन वेंडिंग कमिटी, राजू चौरसिया टाउनवेंडिग कमिटी सदस्य, श्रीमती शर्मिला नेवार सहित टाउन वेंडिंग कमिटी के सदस्यगण मौजूद रहे।