logo

तोरपा विधायक के साले की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

7931news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:

तोरपा विधायक कोचे मुंडा के साले की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी गयी। अज्ञात अपराधियों ने सुबह लगभग 7 बजे के आसपास युवक की गोली मार कर हत्या की है। मृतक की पहचान संतोष के रूप में की गयी। संतोष को अपराधियों ने पांच गोलियां मारी हैं। छानबीन जारी है। 

जांच में जुटी पुलिस
संतोष बसिया प्रखंड मुख्यालय के मुंडा टोली में रहता था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, थाना प्रभारी अनिल लिंडा पहुंचे है। मानले की जांच की जा रही है। अपराधियो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।