logo

कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जाएंगे ललपनिया, सोहराय कुनामी की करेंगे पूजा-अर्चना

15074news.jpg

द फॉलोअप टीम, बोकारोः

हर साल की तरह इस साल भी बोकारो जिले के लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ ललपनिया में सोहराय कुनामी का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस साल भी इस पूजा में सिरकत करने वाले हैं। यानी कल 19 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ललपनिया दौरे पर रहने वाले हैं। हेमंत सोरेन सोहराय कुनामी पर पूजा अर्चना करेंगे।  


आगमन की तैयारी पूरी 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की सारी तैयारियां कर ली गयी हैं। जिला प्रशासन ने पूरी तरह से स्थिति का जायजा ले लिया है।  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। लुगू घाटी में एलआरपी लगायी गयी है। पिछले साल यह पूजा पाहन किशन मुर्मू, बाहाराम मुर्मू, बेटका बेसरा व मंझला मुर्मू ने करवाया था। पिछली बार भी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस पूजा का आयोजन किया गया था, लेकिन भक्तों में उत्साह कम नही था, इस बार भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल सकता है।
गहरी आस्था जुड़ी है 
बता दें कि ललपनिया स्थित लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ संतालियों की धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है। मान्यता है कि लाखों वर्ष पूर्व इसी स्थान पर लुगु बाबा की अध्यक्षता में संतालियों के जन्म से लेकर मृत्यु तक के रीति-रिवाज यानी संताली संविधान की रचना हुई थी। इस प्रकार, लुगुबुरु घांटाबाड़ी हर संताली के लिए गहरी आस्था का केंद्र है। हर अनुष्ठान में संताली लुगुबुरु का बखान करते हैं।