द फॉलोअप टीम, रांची:
तमाम हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आने वाले 15 दिनों में कोरोना की तीसरी लहर राज्य में प्रवेश कर जाएगी। ऐसे में जितना ज्यादा वैक्सिनेशन हो उतना अच्छा है। पिछले कुछ दिनों में अच्छी रफ्तार से वैक्सिनेशन हुआ है। वहीं शनिवार यानी आज के रांची में वैक्सिनेशन के कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के लिए 42 और ग्रामीण के लिए 31 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
इस हिसाब से होगा वैक्सिनेशन
जारी सूची के अनुसार, कोविशील्ड के 8460 डोज ग्रामीणों को लगेंगे और 7100 डोज शहरी केंद्रों पर लोगों को लगेंगे। कोवैक्सीन का भी 4570 डोज उपलब्ध रहेगा। वहीं शुक्रवार की अगर बात करें तो कुल 11130 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 7894 को पहला और 3236 को दूसरा डोज लगा।

शहर के इन केंद्रों पर लगेंगे टीके
एसडीए मिशन बरियातू,एटीआई कैंपस मोरहाबादी,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा,राज्य योग केंद्र, जेल रोड,फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी,बंदोबस्त कार्यालय, कचहरी रोड,मोबाइल वैन,स्पेशल मोबाइल वैन,सदर हॉस्पिटल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डोरंडा,पुलिस लाइन,आईएमए रांची,सेंट्रल स्कूल धुर्वा,गुरुनानक स्कूल,यूपीएचसी चुटिया,हटिया स्कूल अशोक नगर,रेडक्रॉस सोसाइटी,वीमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक,रामलखन यादव कॉलेजआईटीआई एग्जामिनेशन बिल्डिंग, संत लुइस प्राइमरी स्कूल,हिनू यूनाइटेड मेडिकल स्कूल,रोटरी क्लब, क्लब रोड में सेंटर्स बने हैं।
गौरतलब है कि राजकृत हंसराज हाई स्कूल टाटीसिल्वे,मारवाड़ी भवन हरमू, रांची रेलवे,हटिया रेलवे,होटवार जेल,नेपाल हाउस,प्रोजेक्ट भवन, हाईकोर्ट,कुष्ट कॉलोनी मेकॉन, एजी ऑफिस डोरंडा, जैप-1, एचईसी, सीआरपीएफ कैंप, एचईसी वेलनेस सेंटर, सीसीएल, रिम्स और मिलिट्री हॉस्पिटल में टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया है।