logo

त्रिपुरा में कथित पुलिस बर्बरता को लेकर दिल्ली में TMC सांसदों का धरना, BJP पर साधा निशाना

15186news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

त्रिपुरा में कथित पुलिस बर्बरता की शिकायत को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर धरना दे रहा है। टीएमसी सासंद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांग रहे हैं। इस दरम्यान टीएमसी के सांसदों ने त्रिपुरा में पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ विरोध भी प्रदर्शित किया। 

16 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली आया
गौरतलब है कि टीएमसी के तकरीबन 16 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली आया हुआ है। इसमें वरिष्ठ टीएमसी नेता डैरेक और ब्रायन सहित कई अन्य नेता भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के बाहर जहां सांसदों का प्रतिनिधिमंडल धरना दे रहा है वहां सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद हैं ताकि किसी भी प्रकार का हंगामा ना हो। 

बीते 4 महीने से जारी है लोकतंत्र पर हमला! 
इस पूरे मसले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि लोकतंत्र पर ये हमला बीते 4 महीने से जारी है। बीजेपी चाहती है कि गुंडों और पुलिस की सहायता से टीएमसी के तमाम कार्यक्रम और गतिविधियां बंद हो जाये लेकिन हम लड़ाई जारी रखेंगे। सौगत रॉय ने बीजेपी आलाकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे डरते हैं कि त्रिपुरा उनके पैरों के नीचे से फिसल रहा है। भारतीय जनता पार्टी को त्रिपुरा में सत्ता गंवाने का भय सता रहा है। 

गृहमंत्री अमित शाह ने नहीं दिया मिलने का वक्त! 
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हमें अभी तक मिलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि हम मिलते हैं तो मिलते हैं और यदि नहीं मिलते तो नहीं मिलते। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के दौरान बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले हुए थे। मंदिरों और प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया था। इसकी हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया त्रिपुरा में दिखी। कुछ छिटपुट हिंसा की वारदात हुई लेकिन सोशल मीडिया में इस प्रचारित किया गया।