logo

दीपावली से बदल जाएगा हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का टाइम टेबल

दीपावली से बदल जाएगा हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का टाइम टेबल
द फाॅलोअप टीम, रांची 
हावड़ा से जबलपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस का समय धनबाद से सिंगरौली के बीच 14 नवंबर से बदल जाएगा। बता दें कि यह ट्रेन हावड़ा से धनबाद तक अपने पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी। इसके बाद कतरासगढ़ से सिंगरौली के बीच सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन के टाइम टेबल बदल जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके अनुसार, शक्तिपुंज एक्सप्रेस कतरासगढ़ स्टेशन पर पहले के समय से 7 मिनट पहले पहुंचेगी जबकि अगली सुबह सिंगरौली 15 मिनट पहले पहुंच जाएगी। 

कतरासगढ़ से बदल जाएगा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का टइम टेबल 
यह ट्रेन कतरासगढ़ में शाम 6.08 बजे, चंद्रपुरा में 6.46 बजे, फुसरो में 7.03 बजे, बेरमो में 7.14 बजे, बोकारो थर्मल में 7.26, गोमिया में 7.36 बजे, बरकाकाना में 8.45 बजे, पतरातू में रात 9.29 बजे, डाल्टनगंज में 11.50 बजे, गढ़वा में रात 12.44 बजे, रेणुकूट में रात 2.35 बजे, चोपन में सुबह 3.35 बजे और सिंगरौली में सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। साथ ही, जोधपुर और बीकानेर से हावड़ा जाने वाली जोधपुर और बीकानेर एक्सप्रेस के समय में पहले ही बदलाव किया जा चुका है। ये ट्रेने अपने पहले के समय से 40 मिनट की देरी से धनबाद आएंगी। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के समय में 9 नवंबर और बीकानेर-हावड़ा के समय में 11 नवंबर से बदलाव किया गया है।

22 को रांची व 23 को पटना से चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छठ के मौके पर रांची से पटना के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर को रांची से पटना के लिए और 23 को पटना से रांची के लिए गोमो के रास्ते चलेगी। स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निर्धारित किराए से अधिक भुगतान करना होगा। इसके लिए रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। ट्रेन संख्या 08255 रांची-पटना स्पेशल रांची से रात 11.45 बजे खुलकर देर रात 3.00 बजे गोमो और सुबह 8रू00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08256 पटना-रांची स्पेशल पटना से सुबह 9.00 बजे खुलकर दोपहर 2.00 बजे गोमो और शाम 5.25 बजे रांची पहुंचेगी।