logo

रांची में 40 किमी की रफ्तार से चली आंधी, कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

7932news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बता दें कि गुरुवार की आधी रात को मौसम का मिजाज बदला। मौसम विभाग के अनुसार लगभग आधे घंटे तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवा चली। कई जिलों में बादल छाए रहे। 

राज्य में जारी रहेगा मौसम में बदलाव
बात करें जमशेदपुर की तो यहां 23 मिमी बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों तक राज्य में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा। राज्य में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 

पश्चिमी विभोक्ष के कारण आ रही है तब्दीली 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची (Meteorological Center Ranchi) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के कारण लोकल सिस्टम में आए बदलाव के कारण मौसम में ये परिर्वतन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इस दौरान वज्रपात, गर्जन के साथ कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। हवा की गति भी 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।