द फॉलोअप टीम, मुंबई:
हम में ज्यादातर लोगों ने करवाचौथ की धूम सिर्फ टीवी पर ही देखी है। जो महिलाएं इस व्रत को करती हैं उनके घर में वाकई काफी चहल पहल होती है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज असल जिंदगी में भी काफी जोर-शोर से इस त्यौहार को सेलिब्रेट करती है। हम यहां कुछ ऐसी एक्ट्रेसस की बात करेंगे जो इस बार पहला करवाचौथ करने जा रही हैं।

नताशा दलाल: वरुण धवन की पत्नी नताशा इस बार पहला करवाचौथ मनाने जा रही हैं। पिछले साल उन्होंने बस वरुण की मां के साथ अपनी फोटो डाली थी लेकिन इस बार वह खुद इस व्रत को करने वाली हैं। वरुण और नताशा की शादी इसी साल 24 जनवरी, 2021 को हुई थी। 2017 में खबर आई की वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से ब्रेकअप कर लिया। वरुण ने इन खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें अफवाह बताया। साल 2018 में वरुण और नताशा की शादी की अफवाहें फैलने लगी और साल 2019 में भी जारी रहा। वरुण ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि वह इतनी जल्दी शादी नहीं करेंगे।

दीया मिर्जा: बॉलीवुड एक्टर दीया मिर्जा ने 15 फरवरी, 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। दीया अपनी दूसरी शादी के बाद पहली बार करवाचौथ करने वाली हैं। उनका एक बीटा भी है। उन्होंने 14 मई को एक बेबी को जन्म दिया था जो कि एक बेटा है। दीया और वैभव ने बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी रखा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच ही दीया और वैभव की दोस्ती गहरी हुई और इनकी मोहब्बत परवान चढ़ी। महामारी के कारण ही दोनों ने कम से कम मेहमानों को बुलाकर शादी की।

यामी गौतम: यामी अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। यामी ने इसी साल फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से 4 जून को शादी की थी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, "परिवार के आशीर्वाद से आज हम एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते हमने खुशी के इस मौके का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया। प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करने के साथ हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"

धनश्री चहल: भारतीय क्रिकेटर की पत्नी युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी अपना पहला करवाचौथ मनाने जा रही हैं। धनश्री और युजवेंद्र की सगाई पिछले साल सितंबर में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 22 दिसंबर को गुरुग्राम में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

सुगंधा मिश्रा: चर्चित कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा का भी पहला करवाचौथ है। उन्होंने इसी साल अप्रैल में कॉमेडियन और डॉक्टर संकेत भोसले से शादी की थी। दोनों कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे।
