logo

रांची में अभी और बरसेंगे बादल, 28 सितंबर तक राजधानी में ऐसे ही रहेगा मौसम का हाल

13135news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची में आज दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 1 से 2 बार गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य के अलग अलग हिस्सों में दिन भर में कभी भी हलकी बारिश हो सकती है। मौसम की यह स्थिति 28 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। दरअसल वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व हिस्से के उपर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इसका टर्फ लाइन तेलंगाना तक फैला हुआ है। वहीं मानसून का टर्फ लाइन भी इस कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र म्यानमार के तटीय इलाके में बना हुआ है। इसी इलाके में एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र 24 सितंबर तक बनेगा जो बनने के अगले 48 घंटों में ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर भी राज्य में देखने को मिलेगा।

दिन भर छाए रहेंगे बादल 
शहर में आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक है, जबकि तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश होने के बाद आसमान साफ़ होने के आसार है। लोगों को मुश्किल हो सकती है। 

लातेहार में 102.2 मिमी बारिश 
राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार में 102.2 मिमी हुई। अधिकतम तापमान देवघर में 33.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीँ सबसे न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तीन दिनों से जारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा। हालांकि मानसून क्लाउड के कारण शहर में असामान्य बारिश हुई। शहर के बाहरी इलाकों में दिन से दो बार तेज बारिश भी हुई।