logo

अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, रहना होगा सावधान...4 दिन तक यही रहेगी स्थिति

16322news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में मैकलुस्कीगंज सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले 4 दिन तक राज्यभर में यही स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते राज्य के दक्षिणी भाग में ठंड का ज्यादा असर दिख रहा है। 

कहां कितना रहा तापमान 
मंगलवार को कांके का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस था। बीएयू के कृषि भौतिकी विभाग के तापमापी यंत्र ने यह रिकॉर्ड किया है। वहीं रांची का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे तक ऐसी स्थिति ही रहेगी इसके बाद तापमान चढ़ सकता है। वैसे राज्य के अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। 
सबसे कम तापमान बोकारो थर्मल और मेदिनीनगर का रहा। दोनों जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। रांची शहर का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। इसके अलावा डालटनगंज में 5.2 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। हजारीबाग में 6.4, रांची में 7.0 और चाईबासा में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

गुरूवार तक  गिरेगा पारा 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इसके अलावा संताल के इलाके में गोड्डा, साहिबगज, पाकुड़ में 9 और राज्य के शेष जिले में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।