logo

आज भी छाए रहेंगे बादल, कल थम जाएगी बारिश....नये साल की शुरूआत होगी सिहरन के साथ

16597news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राजधानी रांची में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मंगलवार और बुधवार की हुई बारिश से तापमान में गिरावट आयी है। धीमी-धीमी हवा चल रही है, जिससे ठंडक महसूस किया जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, 31 दिसंबर की भी यह स्थिति रहेगी। यानि साल के आखिरी दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।  राजस्थान में बने साइक्लोन की वजह से इसका असर झारखंड में दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि गुरुवार को छिटपुट बारिश होगी। 

31 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से धुंध रहेगी। एक जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और 2 जनवरी को 11 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है 31 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा, लेकिन ठंड का कहर बढ़ जाएगा। नए साल में सर्द हवाओं का बहाव शुरू होगा, जिसके कारण पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कायम साइक्लोनिक सरकुलेशन और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण बिहार तक बने टर्फ लाइन के मिलन की वजह से मौसम का यह हाल है। 


यलो अर्लट जारी 
आज छिटपुट बारिश के आसार हैं। 31 दिसम्बर से बारिश थम जाएगी धूप खिलेगी। बावजूद तीन दिन तक घना कोहरा रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि दो दिन के बाद फिर से पारा गिरेगा और इससे सिहरन बढ़ेगी। इधर, रांची में 3 दिनों में तापमान में 3 डिग्री गिरावट आई है। गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेसि रहा। जबकि मंगलवार को यह 14 डिग्री सेसि था।