logo

झारखंड: एलियन वाले वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, जानिए! भूत था या फिर....

9321news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक अजीब सी मानवाकृति सड़क पर चहलकदमी करती दिखी थी। इस वायरल वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी। लगभग सभी समाचार चैनल और वेबसाइट ने इस वायरल वीडियो वाली खबर को जगह दी थी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय थी। किसी ने इसे एलियन कहा, किसी ने चुड़ैल तो किसी ने भूत। किसी-किसी व्यक्ति ने तो ये वीडियो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक को टैग किया। टीवी जगत की रियलिटी शो क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने भी वीडियो शेयर किया था। 

हजारीबाग नहीं बल्कि सरायकेला का है वीडियो
प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा गया था कि वायरल वीडियो झारखंड के हजारीबाग जिला का है लेकिन अब इस वीडियो को लेकर नई और सच्ची जानकारी सामने आई है। फैक्ट चेक के लिए मशहूर समाचार वेबसाइट अल्ट न्यूज ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है। उन्होंने इस वीडियो की सच्चाई बताई है। उनकी पड़ताल के मुताबिक ये वीडियो झारखंड के हजारीबाग का नहीं बल्कि सरायकेला खरसावां का है। ये वीडियो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर शूट किया गया था। तारीख थी 27 अप्रैल। उस वक्त रात के तकरीबन सात बजकर 40 मिनट हो रहे थे। 

वीडियो शूट करने वाले युवकों ने बताई सच्चाई
मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवकों के समूह में से एक दीपक नाम के युवक ने सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बताई है। दीपक ने बताया कि घटना वाले दिन वे लोग अपने दोस्त की मां की अंत्येष्टि में शामिल होकर चक्रधरपुर से सरायकेला लौट रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में वो अजीब मानवाकृति दिखी। उन लोगों को पहले लगा कि कोई चुड़ैल या भूत होगा। पास जाकर उन्होंने उसका वीडियो बनाया। ये कन्फर्म किया कि मानवाकृति एक महिला थी जो बिलकुल नग्न सड़क पर चल रही थी। वहां से गुजरने वाले कई और लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वो एक महिला था। महिला वहां क्या कर रही थी इसका पता नहीं चल सका है। ये पता चल गया कि वो कोई एलियन या भूत नहीं था बल्कि महिला थी। 

फिलहाल महिला की तलाश में जुटी है स्थानीय पुलिस
स्थानीय पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर कहा कि फिलहाल जांच जारी है। वायरल वीडियो से इस बात की पुष्टि हुई है कि वो कोई महिला थी जो सड़क पर नग्न अवस्था में चल रही थी। जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि वे महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। छानबीन की जा रही है कि महिला कहां से आई थी और कहां गई। आखिर वो क्यों नग्न होकर सड़क पर वैसे घूम रही थी। पुलिस ने लोगों से ये भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें।