logo

हाय गर्मी! राज्य में टूटेगा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड, मार्च से ही लू चलने की संभावना

5851news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राज्य में फरवरी के अंत से ही इस वर्ष गर्मी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि झारखंड में इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार 10 सालों का रिकॉर्ड टूटेगा। यानी इस वर्ष पिछले 10 वर्षों से ज्यादा गर्मी पड सकती है। मौसम विभाग की माने तो पूरे देश में ही भीषण गर्मी बढ़ने के आसार हैंं, इस वर्ष गर्मियों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। 

मार्च से ही शुरू हो सकता है हीट वेव  
मौसम विभाग के माने तो यह इस वर्ष मार्च से ही लू चलने के आसार है। पिछले वर्षों को देखा जाये तो मई- जून में चलने वाले हीट वेव (लू) इस वर्ष तीन महीने पहले से चल सकते है।