logo

India Corona Update: भारत में घटी नए संक्रमितों की संख्या, एक्टिव मरीजों की संख्या में भी आई कमी

9455news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमती दिख रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है वहीं रिकवरी रेट में काफी सुधार देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 1 लाख 14 हजार 460 मरीज मिले। इस दौरान 2 हजार 677 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या में भी कमी आई है लेकिन अभी इंतजार करना होगा। 

भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या घटी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब 14 लाख 77 हजार 799 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। अब तक 2 करोड़ 69 लाख 84 हजार लोग ठीक होकर जा चुके हैं। देश में अब तक 3 लाख 46 हजार 759 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक मौत के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र था लेकिन अब वहां स्थिति ठीक हो रही है। 

महाराष्ट्र में भी नये मामलों में आई कमी
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। शनिवार को महाराष्ट्र में 13 हजार 659 मरीज मिले। एक वक्त था जब देश में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे थे। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 300 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 हजार 766 मरीजों ने कोरोना को मात दी। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 1 हजार 356 मरीज मिले। इस बीच 30 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में 718 नये मरीज मिले जिनमें से 38 मरीजों की मौत हो गई। देश में धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो रही है।