logo

India Corona Update: बीते 8 दिन से 2 लाख से कम कोरोना मरीज मिले, रिकवरी रेट में दिखा सुखद इजाफा

9377news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए कोरोना मरीजों की संख्या में 1 हजार 790 की कमी आई है। बुधवार को मिले 1 लाख 34 हजार 154 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मुकाबले गुरुवार को 1 लाख 32 हजार 364 नए कोरोना मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 2 करोड़ 84 लाख 41 हजार 986 लोगो संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या में भी अब 16 लाख 35 हजार 993 है। इसमें बीते 24 घंटे में 77 हजार 420 की कमी आई है। 

विगत 8 दिन से 2 लाख से कम नए मरीज
बीते लगातार 8 दिन से भारत में नए कोरोना केस की संख्या 2 लाख से कम है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 6.38 फीसदी पर स्थिर है। बीते 11 दिनों से पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से कम है। इस दौरान साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.27 फीसदी पर स्थितर है। भारत में अब तक 3 लाख 40 हजार 702 लोगों की मौत हो जाती है। बीते 24 घंटे में 2 हजार 713 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 22 दिन से लगातार रिकवरी रेट में सुधार है। रिकवरी रेट में सुधार से स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने राहत की सांस ली है। 

भारत में रिकवरी रेट में भी काफी सुधार दिखा
बीते 24 घंटे में भारत में 2 लाख 7 हजार 71 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 2 करोड़ 65 लाख 97 हजार 655 लोग ठीक हो चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 3 जून तक 35 करोड़ 74 लाख 33 हजार 846 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें से गुरुवार को 20 लाख 75 हजार 428 सैंपल की जांच की गयी। 22 करोड़ 41 लाख 9 हजार 448 लोगों को टीका लगाया गया है। भारत में इस समय कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का तीसरा चरण जारी है। 

दूसरी लहर की तबाही के लिए ये स्ट्रेन जिम्मेदार
इस बीच राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना महामारी से मचने वाली तबाही के लिए कोरोना वायरस के आरंभिक अल्फा स्ट्रैन (B.1.1.7)  के मुकाबले  B.1.617 स्ट्रेन और इसकी वंशावली B.1.617.2 सर्वाधिक जिम्मेदार था। ये दोनों भातर में कोरोना महामारी की तबाही के लिए प्राथमिक रूप से जिम्मेदार थे। विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी रखना होगा। सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना महामारी के खात्मे का उपाय है।