logo

सावधानः राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या हजार के पार, तीसरी लहर ने दी दस्तक! 

16622news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, राज्य में हर दिन संक्रमितों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे है।  24 घंटे में कोरोना के 482 नये मरीज मिले है। सबसे अधिक  रांची में 246 मरीज मिले हैं। रांची में एक्टिव केस की संख्या 564, कोडरमा में एक्टिव केस की संख्या 311 पर पहुंच गई है। कोडरमा में 56 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। 

कोरोना के मामले दोगुने से ज्यादा
ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच देश में 2 सप्ताह के भीतर रोजाना होने वाले कोरोना संक्रमण दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं।  विशेषज्ञ से तीसरी लहर का आगाज मान रहे हैं हालांकि नीति आयोग के सदस्य डॉ बीके पॉल ने कहा है कि या सबके लिए चेतावनी है। 

एक महीने पहले सिर्फ 94 मरीज थे 
गौरतलब है कि झारखंड में 1 दिसंबर को एक्टीम मरीजों की संख्या 94 थी, जो आज 1371 हो गयी है।  रांची में एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है, वहीं 39 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। रांची में गुरूवार को सात डॉक्टर भी संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से 3 रिम्स, एक सदर अस्पताल और तीन निजी प्रैक्टिस करने वाले हैं। 


कहां कितने मरीज
रांची में 564, कोडरमा में 311, पूर्वी सिंहभूम में 113, धनबाद में 106, बोकारो में 54, चतरा में 20, गुमला में 12, लातेहार में 3, पश्चिमी सिंहभूम में 34, हजारीबाग में 60, रामगढ़ में 5, सरायकेला में 5, गढ़वा में 1 सक्रमित मरीज है।