logo

जानिये क्या कारण है कि एक मुस्लिम दंपती ने स्वास्थ्य मंत्री का नाम बन्ना अपने नवजात का रख लिया

7057news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
हिंदपीढ़ी के मोहम्मद इब्राहिम और उनकी बेगम सबा परवीन ने अपने लाडले का नाम बन्ना रखा है। यह नाम (बन्ना गुप्ता) राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का भी है। आखिर इसकी क्या वजह है कि मुस्लिंम दंपती बेहद दुलार-प्यार से अपने नवजात को बन्ना के नाम से पुकार रहा है। इस खबर में जानते हैं कारण।

पैदा होते ही रोया नहीं शिशु, सांस भी धीमी
कुछ दिनों पहले ही सबा परवीन ने देर रात रांची स्थित सदर  अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। लेकिन बच्चा रोया ही नहीं, वहीं उसकी सांस भी धीमी-धीमी चल रही थी। इब्राहिम सदर अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर रिम्स में एनआईसीयू मे एडमिट कराया। लेकिन बच्चे की समस्या काफी गंभीर हुई जा रही थी। दूसरी सुबह परिजनों ने युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा से संपर्क किया। रोहित ने इस समस्या से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को इलाज का दिया निर्देश
तब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसके बीच तुरंत रिम्स प्रशासन और उस विभाग के संबंधित डॉक्टर को मरीज की उचित इलाज के संबंध में निर्देश दिया। विभागध्यक्ष डॉ किरण शंकर दास और डॉक्टर एम आर अखोरी की निगरानी में बच्चे के स्वास्थ्य में लाभ दिखने लगा। 20 दिनों के उपचार के बाद बच्चे को सकुशल डिस्चार्ज ‌कर दिया गया है।

 ...तो यह है वजह
नवजात की लौटती सांसों से मां-बाप समेत सभी परिजन के चेहरे खिल उठे। मंत्री के साथ रोहित सिन्हा, रिम्स के डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हुए इब्राहिम ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य मंत्री मिलना झारखंड के लिए सौभाग्य है। इतनी त्वरित कार्यवाही कहीं नहीं देखी है। अभी हम बच्चे को बन्ना कह कर ही पुकार रहे हैं। भारत के हर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को ऐसे सेवक से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें विश्वास नहीं हो रहा है की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हमारी इतनी बड़ी मदद की।