द फॉलोअप टीम, देवघर:
सारठ में एक वैक्सीनेशन सेंटर को कुछ बदमाश बैंक समझ बैठे। लूट के इरादे से अंदर घुस गए। यहां घुसते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। वहां कई लोग लाइन में लग कर टीका ले रहे थे। वहां मौजूद विमल सिंह नामक व्यक्ति को गोली लग गई। घायल को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चितरा थानाक्षेत्र की है। ये पूरा वाकया बुधवार को हुआ। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
भागने के दौरान की थी फायरिंग
कुकराहा पंचायत भवन के पास ही वैक्सीनेशन सेंटर है। कई लोग यहां वैक्सीन लेने पहुंचे थे। वैक्सीनेशन सेंटर के ठीक बगल में एसबीआई ग्राह सेवा केंद्र है। बुधवार को दो अपराधी लूट के मकसद से यहां पहुंचे थे लेकिन गलत जगह घुस गए और फायरिंग की। जैसे ही उन्हें समझ आया कि वो गलत जगह आ गए है वो लोग भागने लगे और भागने के प्रयास में भीड़ पर गोली चला दी। जिससे एक गोली विमल सिंह को जा लगी। भगदड़ में अपराधी भागने में सफल रहे।