logo

कोरोना से बिहारियों का जीना हुआ मुहाल

कोरोना से बिहारियों का जीना हुआ मुहाल
द फॉलोअप टीम, रांची :  बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार का आकलन करना अब मुश्किल होता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बिहारियों का जीना मुहाल हो गया है। अभी कुछ दिन पहले लालू यादव के सेवादार कोरोना पॉजिटिव पाए थे। इसका खौफ इतना बढ़ गया था, कि लालू यादव ने एक बार कोरोना जांच करायी थी। वहीं लालू यादव के समधी चंद्रिका राय भी अब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच के बाद पटना एम्स में उनके समधी का भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।   

चंद्रिका राय पटना एम्स में भर्ती  
जानकारी के अनुसार चंद्रिका राय की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। कोराना जांच कराने के बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें बुधवार को पटना एम्स में भर्ती करा दिया गया। बता दें कि चंद्रिका राय फिलहाल आरजेडी में हैं। हालांकि, वे पार्टी छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। 

फिलहाल दोनों परिवार के रिश्तों में खटास 
हालांकि, तेजप्रताप यादव ने शादी के छह महीने के अंदर ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का मुकदमा दायर किए है,  जो अभी लंबित है। दोनों परिवारों के बीच संबंध खराब हो चुके हैं। सास राबड़ी देवी पर घर से निकालने के आरोप के बाद ऐश्वर्या राय अपने मायके में रहती हैं।

निदेशक आवास में शिफ्ट होंगे लालू  
लालू के सेवादार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लालू यादव को भी कोरोना होने का खौफ हो गया था। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें राहत मिली है। लेकिन कोरोना के मौजूदा हालात के मद्देनजर रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद को रिम्स आवास निदेशक के आवास में अब शिफ्ट करने की स्वीकृति मिल गई है। 

बिहार में 48 हजार से अधिक आंकड़ा  
बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच आंकड़ा 48 हजार से अधिक हो गया है। इनमें से 31, 673 मरीज रिकवर हो चुके हैं। बिहार में कोरोना से रिकवरी की दर 65.98 फीसदी है। राज्य में अब तक कोरोना से 285 मरीजों की मौत हुई है।