logo

75 तक उल्टा पहाड़ा पढ़ने वाले सात साल के विराट माकन को राज्यपाल ने किया सम्मानित

75 तक उल्टा पहाड़ा पढ़ने वाले सात साल के विराट माकन को राज्यपाल ने किया सम्मानित
द फॉलोअप टीम, रांची:
आपको 2 से लेकर 75 तक उल्टा सीधा पहाड़ा पढ़ने वाले विराट माकन तो याद ही होंगे। जी हां, वही विराट जिनकी स्टोरी द फॉलोअप ने आपको पहले भी दिखाई थी। दरअसल विराट से जुडी एक अच्छी खबर यह है कि उन्हें झारखण्ड की राज्यपाल ने सम्मानित किया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सात वर्षीय विराट माकन को उनके हुनर के लिए लेटरऑफ एप्रीसिएसन से नवाजा है। विराट ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें 75 से दो तक के रिवर्स आर्डर पहाड़ा भी सुनाया था। 

राज्यपाल ने प्रोत्साहित किया 
विराट ने 21 जून को राज्यपाल से मुलाक़ात की थी। बच्चे की इस प्रतिभा पर राज्यपाल ने उसका खूब प्रोत्साहन भी बढ़ाया। साथ ही विराट के पिता गगन माकन को उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कहा। गगन माकन ने बताया कि विराट ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए रिवर्स आर्डर मल्टीप्लिकेशन का रिकॉर्ड 11 मिनट 6 सेकंड मे पूरा किया था। जबकि अब एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के साथ ही गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कराने  की तैयारी कर रहे हैं। राजयपाल से मुलाक़ात के दौरान विराट माकन के भाई विराज, मां शिल्पी माकन, दादी कृष्णा माकन मौजूद थे|

मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं विराट 
बता दें कि विराट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिल चुके हैं। उस वक़्त मुख्यमंत्री ने भी विराट माकन का काफी प्रोत्साहित किया था। साथ ही विराट ने कई मीडिया चैनलों से भी बात की थी और ऑन कैमरा भी बच्चे ने सबको पहाड़ा सुनाया था। विराट काफी प्रतिभावान बच्चा है। उसने  छोटी उम्र में ही बड़ा कारनामा लोगों के सामने पेश कर दिखाया है।