द फॉलोअप टीम दिल्ली
किसान आंदोलन की शुरुआत से उसपर तरह-तरह के इलजाम लगते रहे हैं। आंदोलनकारियों को खालिस्तानी तक कहा गया। अब सरकार कहती है कि माओवादियों के इशारे पर किसान आंदोलन चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है किसान आंदोलन ज्यादातर वामपंथियों और माओवादियों के हाथ में चला गया है। वामपंथी दल अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। वो कानूनों को किसानों के खिलाफ प्रचारित कर रहे हैं। जबकि तीनों नये कृषि कानून किसान हित और देशहित के लिए बनाए गए हैं।
किसानों को इसे समझना चाहिए
पीयूष गोयल ने कहा है कि किसानों को वामपंथियों की चालों को समझना चाहिए। कानूनों को समझना चाहिए।उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। कोई समस्या है, तो उसका हल सरकार से बातचीत से ही निकलेगा। सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले हुए हैं। किसानों के साथ सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है।
तीनों बिल किसानों को फायदा पहुंचाने वाला
गोयल ने कहा कि तीनों बिल किसानों को फायदा पहुंचाने वाला है। किसानों को आश्वासन दिया गया है कि एमएसपी को वापस नहीं लिया जाएगा। किसान जरूर समझेंगे कि नये कानून उन्हें हर तरह की अड़चनों से आजाद करेगी। वामपंथी विचारधारा के लोग किसानों को भड़का रहे हैं। किसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।