logo

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी के परिजन ने पीड़िता की मां के साथ की मारपीट

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी के परिजन ने पीड़िता की मां के साथ की मारपीट
द फॉलोअप टीम 
गढ़वा के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है।कोलझीकी पंचायत के कोइंदि गांव में नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है।पीड़िता ने जब अपनी मां को इसकी जानकारी दी तो आरोपियों के परिजन ने उसकी मां की भी पिटाई कर दी।दुष्कर्म का प्रयास के आरोपियों में मनीष कुमार राम, जितेंद्र सिंह और बंधन सिंह शामिल है।   
    
तीनों आरोपी को किया गया गिरफ्तार                                                                                                                                           
पीड़िता के अनुसार युवकों ने उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता किसी तरह वहां से भागी और अपने घर पहुंचकर मां को इसकी जानकारी दी। मां ने उन लड़कों के घर जाकर सारी बात उनके परिजनों को बताई तो उन्होंने उसकी ही पिटाई कर दी। प्रशासन के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा।